HomeदुनियाAadhar Card Update : आधार कार्ड को बने हो गए हैं 10...

Aadhar Card Update : आधार कार्ड को बने हो गए हैं 10 साल तो अपडेट रहें, इन चरणों से

Aadhar Card Update : आधार कार्ड को बने हो गए हैं 10 साल तो अपडेट रहें, इन चरणों से

Aadhar Card Update : आज अधिकांश भारतीय पहचान पत्र के विकल्प के रूप में आधार कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। हाल ही में आधार कार्ड (Aadhar Card) जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की है।

अगर आपको अपना आधार कार्ड (Aadhar Card) बने हुए 10 साल हो गए हैं तो आपको आधार कार्ड में दस्तावेजों को अपडेट कराना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI) का कहना है कि लोगों को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (पीओआई) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (पीओए) वेरिफाई करना होगा। हम आपको इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

यह भी देखो : Post Office Scheme: इस योजना सिर्फ करने होंगे 50 रूपये जमा , और मिलंगे 35 लाख

यूआईडीएआई (UIDAI) का यह आदेश उन लोगों के लिए है जिन्होंने पिछले 10 साल में अपने आधार में कोई अपडेट नहीं कराया है। ऐसे आधार कार्ड धारक अपने दस्तावेज जैसे आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को अपडेट कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार लोग अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल भी अपडेट करा सकते हैं।

आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह तरीका हम आपको स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। अगर इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है तो आप ऑफलाइन भी डिटेल अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।

  • आधार कार्ड में अपना पता ऑनलाइन कैसे अपडेट करें
  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर टाइप करें और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • आपके सामने सभी विकल्पों का एक पेज खुल जाएगा, आपको ‘ऑनलाइन अपडेट सर्विसेज’ पर क्लिक करना होगा।
  1. इसके बाद अपडेट आधार ऑनलाइन पर जाएं। यहां आप नाम, डेटा के पते आदि में बदलाव कर सकते हैं। प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें।
  2. आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। यहां क्लिक करके आप नाम और पता अपडेट करने की प्रक्रिया कर सकते हैं। ‘एड्रेस’ पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  3. अब आपके सामने जो विंडो दिखाई देगी उसमें आपका वर्तमान पता होगा। विंडो के सबसे नीचे जाने पर आपको नए पते का विवरण भरने का विकल्प मिलेगा।
  4. पता अपडेट करने के लिए आपको एक वैध सहायक दस्तावेज़ देना होगा। इनमें मतदाता पहचान पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, स्कूल पहचान पत्र आदि शामिल हैं। दस्तावेज़ को मैन्युअल रूप से या डिजिलॉकर से अपलोड किया जा सकता है।
  5. इसी तरह आगे की कार्रवाई करनी होगी और भुगतान तक की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चूंकि हम पता बदलना नहीं चाहते थे, इसलिए हमने आगे के चरणों का पालन नहीं किया।
  6. जानकारी के मुताबिक आधार अपडेट के लिए अनुरोध स्वीकार होने के बाद आपको 14 अंकों का यूआरएन मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप इस वीडियो पर भी क्लिक कर सकते हैं

यह भी देखो : IRCTC Tour Packages : वैष्णो देवी सपरिवार घूमने का शानदार ऑफर , मिलेगा फ्री खाना पीना और रहना

हमारे इस वेबसाइट में आपको सभी तरह की जानकारी मिलेगी अगर आपको हमारी ख़बरे पसंद अति है तो हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजे और इसे फ़ॉलो करे…सरकार की सरकारी योजना जानने के लिए आप हमारी वेबसाइड पर सभी सरकारी योजना देख सकत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments