HomeदुनियाAnant Ambani-Radhika Merchant Jamnagar Wedding : आखिर क्यों अंबानी परिवार के दिल...

Anant Ambani-Radhika Merchant Jamnagar Wedding : आखिर क्यों अंबानी परिवार के दिल में बसता है गुजरात का जामनगर, आप भी बनाएं घूमने का प्लान!

Anant Ambani-Radhika Merchant Jamnagar Wedding : आखिर क्यों अंबानी परिवार के दिल में बसता है गुजरात का जामनगर, आप भी बनाएं घूमने का प्लान!

Anant Ambani-Radhika Merchant Jamnagar Wedding : जामनगर से अंबानी परिवार का गहरा नाता है। अनंत अंबानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दादी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी का जन्म गुजरात के जामनगर में हुआ था। धीरूभाई अंबानी और मुकेश अंबानी ने भी अपना कारोबार जामनगर से शुरू किया था।

Mukesh Ambani की Jamnagar में एक तेल रिफाइनरी है जो दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी बन गई है। यही वजह है कि अंबानी परिवार किसी भी शुभ काम की शुरुआत जामनगर से ही करता है। गुजरात में स्थित जामनगर कच्छ घाटी पर बसा एक खूबसूरत शहर है। अगर आप गुजरात जा रहे हैं तो जामनगर जाने का प्लान बना सकते हैं।….Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

यह भी देखो : Who is Radhika Merchant : अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट कौन है

आइए जानते हैं Jamnagar में घूमने लायक क्या है और यहां कौन-कौन से पर्यटक स्थल मौजूद हैं?

जामनगर में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह

Pratap Vilas Palace- प्रताप विलास पैलेस जामनगर में रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इसका निर्माण जाम रणजीत सिंह ने 1907 से 1915 के बीच करवाया था। यह महल यूरोपीय वास्तुकला से प्रेरित है। महल में बने कांच के गुंबद पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इसके अलावा पूरे महल में की गई नक्काशी देखने लायक है।

Ranmal Lake- शहर के मध्य में स्थित इस झील को लाखोटा झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का निर्माण 19वीं शताब्दी में राजा जाम रणमल द्वितीय ने करवाया था। अब यह पर्यटकों और जामनगर के लोगों के लिए एक अद्भुत पर्यटन स्थल बन गया है। यहां बैठकर पक्षियों को देखना वाकई आपको सुकून देगा।

Khijadiya Bird Sanctuary- यह बर्ड सेंचुरी जामनगर के पास खिजड़िया गांव में है। इस पक्षी अभयारण्य में आप खूबसूरत पक्षियों और कई जानवरों को घूमते हुए देख सकते हैं। हालाँकि, पक्षी अभयारण्य में जाने के लिए आपको वन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी और आप केवल शाम 5 बजे तक ही यहाँ जा सकते हैं।

Marine National Park- नारारा मरीन नेशनल पार्क जामनगर से लगभग 56 किलोमीटर दूर स्थित है, जो कच्छ की खाड़ी में एक समुद्री वन्यजीव अभयारण्य है। यह भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री उद्यान है जहाँ आप बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकते।

Swami Nayaran Temple- बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर भी जामनगर में मौजूद है। यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। यहां भगवान स्वामी नारायण के अलावा शिव, पार्वती और कई अन्य देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

यह भी देखो : How educated is Radhika Merchant : कितनी पढ़ी-लिखी हैं राधिका मर्चेंट, कहां की पढ़ाई? जानिए उनके स्कूल से लेकर कॉलेज तक के बारे में

हमारे इस वेबसाइट में आपको सभी तरह की जानकारी मिलेगी अगर आपको हमारी ख़बरे पसंद अति है तो हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजे और इसे फ़ॉलो करे…सरकार की सरकारी योजना जानने के लिए आप हमारी वेबसाइड पर सभी सरकारी योजना देख सकत है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments