HomeमनोरंजनBest Cafes in Jaipur 2023 : जयपुर के इन बेस्ट कैफे में...

Best Cafes in Jaipur 2023 : जयपुर के इन बेस्ट कैफे में मिलेगा सुंदर नज़रो के साथ बेहतरीन फूड 

Best Cafes in Jaipur 2023 : जयपुर के इन बेस्ट कैफे में मिलेगा सुंदर नज़रो के साथ बेहतरीन फूड 

Best Cafes in Jaipur 2023 : जयपुर घूमने के शौकीन लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। वहां का खान-पान, रहन-सहन और कल्चर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अब यहां आने वाले पर्यटक भी जयपुर के कैफे के दीवाने हो गए हैं, चाहे कैफे की छत से हवा महल को निहारना हो या फिर शहर की खूबसूरती निहारना हो।

हालांकि, कई पर्यटक किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहते है जो उन्हें बता सके कि कौन सा कैफे सबसे अच्छा है। हमारे इस आर्टिकल में आज हम आपको यही बताएंगे की अगर जब आप जयपुर घुमने आए तो इन जगह खाना खाने जरूर जाए

यह भी देखो : Best Famous temples of Rajasthan :- राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर

Best Cafes in Jaipur 2023

Asilah Cafe in Jaipur : जयपुर का असिलाह कैफे अपनी खूबसूरती और आसपास के नजारों के लिए काफी मशहूर है। पहाड़ों से घिरे इस कैफे में बैठकर आप खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस कैफे में आप इटैलियन, चाइनीज, इंडियन और फास्ट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। अपनी बनावट और जगह के लिए यह कैफे सिर्फ युवाओं को ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है।

Tapri Central in Jaipur : जयपुर के पृथ्वीराज रोड पर स्थित टपरी सेंट्रल लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। झोपड़ी जैसी बनावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां तड़का मैगी, दाल पकवान, वड़ा पाव और मसाला चाय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Curious Life Coffee Roasters Jaipur : क्यूरियस लाइफ कॉफी रोस्टर्स जयपुर का एक लोकप्रिय कैफे है। यह शहर के युधिष्ठिर मार्ग पर स्थित है। इस कैफे में वियतनामी कोल्ड ब्रू कॉफी, ब्रूसचेता और ब्रुक्सी काफी लोकप्रिय हैं।

Palladio Cafe in Jaipur : जयपुर के बार पल्लदियो कैफे का इंटीरियर किसी महल से कम नहीं है। इसकी डिजाइन लोगों को आकर्षित करती है। नारायण सिंह रोड स्थित इस कैफे में लोग अपनी शाम को बेहतरीन बना सकते हैं।

Cafe KK Square : जयपुर का अनोखा कैफे केके स्क्वायर में मौजूद है। इस कैफे में आप सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं। यहां का कॉफी केक, सलाद, जूस और भी कई चीजें बहुत मशहूर हैं। इसकी बनावट अंदर से काफी अलग है।

Wind View Cafe : विंड व्यू कैफे जयपुर में हवामहल के ठीक सामने स्थित है। इसकी छत से आप हवा महल को देख सकते हैं। रंग बिहारी मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित इस कैफे में आप मशहूर मसाला चाय का लुत्फ उठा सकते हैं। यह कैफे सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है

यह भी देखो : Places to Visit in hill stations :- कम खर्चे में घूम सकते हैं ये हिल स्टेशन

यह भी देखो : राजस्थान में पर्यटन स्थल के बारे में जानें | Tourist Spots in Rajasthan

हमारे इस वेबसाइट में आपको सभी तरह की जानकारी मिलेगी अगर आपको हमारी ख़बरे पसंद अति है तो हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजे और इसे फ़ॉलो करे…सरकार की सरकारी योजना जानने के लिए आप हमारी वेबसाइड पर सभी सरकारी योजना देख सकत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments