HomeदुनियाSurya Grahan 2023 | Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण से बने 5...

Surya Grahan 2023 | Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण से बने 5 शुभ योग, इन पांच राशियों के खुलने वाले है भाग

Surya Grahan 2023 | Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण से बने 5 शुभ योग, इन पांच राशियों के खुलने वाले है भाग

Surya Grahan 2023 | Solar Eclipse : वैशाख अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के दिन सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है।

Surya Grahan 2023 : साथ ही ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेगा। ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में राहु और बुध के साथ मौजूद रहेगा। वैसे तो ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन शुभ योग के चलते सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी और सुखद साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं किन राशियों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे उनके जीवन में भाग्य के द्वार खुलेंगे।

यह भी देखो : Surya Grahan Deat and Time 2023 : इस दिन है साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को देगा कष्ट

मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे शुभ योग से मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। साथ ही आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी सबके सामने आएगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होने से समाज में आपका मान-सम्मान और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपका अटका हुआ धन भी मिल सकता है

कर्क राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव आपकी राशि पर भी पड़ने वाला है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे करियर में अच्छी प्रगति के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और माता-पिता के साथ किसी खास जगह घूमने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आपको क़रीबी दोस्तों, परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके व्यक्तित्व में काफ़ी निखार आएगा।

यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद मिलेगा। इस दौरान आप कई नए लोगों से संपर्क बनाएंगे और दोस्तों के साथ भी काफी समय बिताना पसंद करेंगे। Solar Eclipse

सिंह राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लिए सुखद रहने वाला है। इस दौरान विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा। प्रेम जीवन वालों के लिए यह अवधि बहुत अनुकूल है, आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं। इस अवधि में संतान की उन्नति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में उन्नति होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ग्रहों के शुभ योग के प्रभाव से आय के नए मार्ग बनेंगे और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। इस दौरान आप जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं और आप धार्मिक कार्यों में भी व्यस्त रहेंगे। सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और वे सकारात्मक ऊर्जा से भी भरे रहेंगे।..Surya Grahan

धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों पर भी रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग हैं और अधिकारियों व सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार में वृद्धि होगी और आपको टीम का नेतृत्व करने का भी मौका मिलेगा। धनु राशि वालों को इस दौरान सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा, जिससे आपके कई कार्य समय पर पूरे होंगे। Solar Eclipse

हालांकि घरेलू खर्चों को लेकर आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। आर्थिक रूप से यह अवधि अच्छी रहेगी और धन संचय करने में भी आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के कई मौके मिलेंगे और आय भी समय पर प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। Surya Grahan

कुंभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान समाज में आपका स्थान मजबूत होगा और आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से जो शारीरिक परेशानियां परेशान कर रही थीं, उनसे निजात मिलने के आसार हैं।

कुंभ राशि के जातक भाग्य के भरोसे न रहकर पूरी मेहनत से अपना काम करते रहेंगे तो ज्यादा सफल होंगे। ससुराल पक्ष से उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस अवधि में प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। …Surya Grahan

यह भी देखो : Shiv Nandi Ki Puja : आखिर भगवान शिव के भक्त नंदी की पूजा ऐसे करने से क्यों आती है घर लक्ष्मी

हमारे इस वेबसाइट में आपको सभी तरह की जानकारी मिलेगी अगर आपको हमारी ख़बरे पसंद आती है तो हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजे और इसे फ़ॉलो करे…सरकार की सरकारी योजना जानने के लिए आप हमारी वेबसाइड पर सभी सरकारी योजना देख सकत है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments