Homeअन्य ख़बरेसिर्फ umang aap के जरिए उठा सकते है कई सरकारी सेवाओं का...

सिर्फ umang aap के जरिए उठा सकते है कई सरकारी सेवाओं का लाभ

सिर्फ umang aap के जरिए उठा सकते है कई सरकारी सेवाओं का लाभ

Umang aap :- उमंग ऐप सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक ऑल-इन-वन ऐप Umang aap है जिसके माध्यम से आप डिजिटल भुगतान लेनदेन से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उमंग ऐप (umang aap) के लाभ
उमंग ऐप एक एकीकृत ऐप है जिसके माध्यम से आप कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप इनकम टैक्स रिटर्न, आधार कार्ड और प्रॉविडेंट फंड यानी ईपीएफओ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये भी देखो :-Motorola Edge 30:- 12 मई को लॉन्च होगी धांसू स्मार्टफोन, 144Hz रिफ्रेट रेट और 4020mAh बैटरी से लैस

इसके अलावा इस ऐप के जरिए आपको पासपोर्ट सर्विस, गैस सिलेंडर बुकिंग आदि की भी सुविधा मिलती है। बता दें कि उमंग ऐप को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप के जरिए कई तरह की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

umang aap को रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें और इसका इस्तेमाल कैसे करें-
उमंग ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

  • सबसे पहले उमंग एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  • इसके बाद ऐप में लॉग इन करें और न्यू यूजर पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन ऑप्शन में जाएं और वहां Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसमें आपका मोबाइल नंबर डालने के लिए कहा जाएगा। इसे दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको MPIN सेट करना होगा। यहां एमपिन डालकर इसकी पुष्टि करें।
  • प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब प्रोफाइल इंफॉर्मेशन स्क्रीन पर क्लिक करें।
  • अपने सभी विवरण भरें। सेव एंड प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके अलावा आप इस ऐप में ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

उमंग ऐप के फायदे (umang app benefits)

उमंग ऐप भारत सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को ऑल-इन-वन सिंगल, यूनिफाइड, सिक्योर, मल्टी-चैनल, मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी-लैंग्वेज सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप के माध्यम से आप 127 विभागों और आधार कार्ड, भारत गैस, भारत बिल पे, ईपीएफओ, एम-किसान, सीबीएसई जैसी लगभग सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी देखो :-Maruti Suzuki मई के महीने में दे रही तोफ़ा ,बेस्ट कारों पर 31 हज़ार रुपए का डिस्काउंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments